Home / उत्तर प्रदेश / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत की सनातन धर्म की परम्परा में मां दुर्गा की उपासना का प्राचीन काल से ही अत्यधिक महत्व है। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं।

इनके अनन्त रूप हैं लेकिन प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदिशक्ति चराचर जगत पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं।

नवरात्र का कार्यक्रम मातृशक्ति के प्रति भारत के भावना का प्रभावी प्रतिनिधित्व करता है। आइए, इस अवसर पर आध्यात्मिक साधना के साथ ही नारी गरिमा की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रतीक स्वरूप ‘मिशन शक्ति’ चतुर्थ संस्करण को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *