लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं पूर्व तथा वर्तमान सांसद पूर्व एवं वर्तमान विधायकों को निर्देश दिया है कि वे आवश्यक प्रोटोकाल का पालन करते हुए कोरोना पीड़ितों की मदद करने का काम लगातार जारी रखे, गांवो में रहकर जरूरतमंदो को राहत पहुंचाएं,
लगातार जनसंपर्क करते हुए वे देखे कि कोई आस पड़ोस में भूखा न सोए इसके लिए समाजवादी रसोई चला सकते है,
आज समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने इसकी शुरुवात की,
गरीब मजदूर लोगो को अनीस राजा व उनके कई कार्यकर्ताओं अजय यादव, सुहैल, जमाल, बिल्लू पांडेय और कई कार्यकर्ताओं ने बाटे राशन,
कल से सभी समाजवादी पार्टी के नेताओ द्वारा सभी जिलों में गरीबो को बाटें जाएगें राशन और समाजवादी रसोई की जाएगी शुरुआत,
अपने को सुरक्षित रखते हुए कोरोना संक्रमण या अन्य बीमारी से मृृत व्यक्ति के आश्रितों को संकट की इस घड़ी में सांत्वना दें,
अखिलेश यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमें जन सामान्य के सुख दुःख में सक्रिय भागीदारी निभानी है,
किसी भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को तब तक चैन से नहीं बैठना है जब तक प्रदेश से भाजपा की जनविरोधी सरकार को हटाकर समाजवादी सरकार न बन जाये।