Home / कांग्रेस का प्रशिक्षण में पराक्रम महा प्रशिक्षण अभियान जारी

कांग्रेस का प्रशिक्षण में पराक्रम महा प्रशिक्षण अभियान जारी

Spread the love

लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 29 अगस्त 2021। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ महाभियान लगातार जारी है।

इस प्रशिक्षण शिविर मे सात टीमें लगातार प्रशिक्षण के काम मे लगी हुई हैं। प्रशिक्षण ले रहे पदाधिकारियों को कांग्रेस के इतिहास, संघ और भाजपा के देश विरोधी अतीत, बूथ मैनेजमेंट और सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल पर गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसके साथ ही ‘किसने बनाया उल्टा प्रदेश’ नाम के प्रशिक्षण सत्र मे भाजपा, सपा और बसपा के शाशन काल मे उत्तर प्रदेश को किस तरीके से बर्बाद किया गया- पर जानकारी दी जा रही है।

अब तक यह प्रशिक्षण अभियान यूपी के 42 जिलों में संपन्न हो चुका है। इस महाभियान में कुल 700 प्रशिक्षण कैंप आयोजित किए जाएंगे जिसमें दो लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जायेगा।

रविवार को छठवें दिन मैनपुरी, बांदा, मुजफ़्फ़र नगर, चंदौली, अमेठी, कासगंज और बस्ती जिले में यह प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ जिसमें पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *