Home / पूर्व स्पीकर सुखदेव राजभर से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

पूर्व स्पीकर सुखदेव राजभर से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

Spread the love

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुखदेव राजभर से उनके गोमतीनगर लखनऊ, स्थित आवास पर भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।
श्री सुखदेव राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ा- वंचित समाज श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली 2022 की समाजवादी सरकार बनाने के लिये जी-जान से जुट गया है।
इस अवसर पर परिजनों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री अखिलेश यादव से मुलाकात किया। परिवार में प्रमुख रूप से सर्वश्री कमलाकांत राजभर, आर्यन, आरूप एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *