लखनऊ 21 मई 2020
मुफ्तीगंज निवासी नाजमा का एक लौता बेटा मोहम्मद अयान मिर्ज़ा 15 मई को लापता हुआ था। उसकी मां नाजमा ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाजमा के पति का पहले ही निधन हो चुका था।
15 मई को बच्चा ट्यूशन पढ़ने गया और घर के बाहर से गायब हो गया।
मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को दबोच लिया।
पतंग दिलाने के बहाने अरोपी ने बच्चे का अपहरण कर हत्या की।
घर मे आने-जाने वाले इलेक्टिशियन ने 11 वर्षीय बच्चे अयान को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शव बंधे किनारे फेंक दिया गया था।
पूछताछ के बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और आरोपी को सलाखों के पीछे डाल दिया गया।
मौके पर पहुची पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की जांच में जुटी