गुजरात अहमदाबाद में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की। जिसमें जिले में जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर संबंधित अधिकारियों व पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के परिणामोन्मुखी कार्यान्वयन हेतु विभिन्न जरुरी दिशा निर्देश दिए।
•विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर घर-घर योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।
•जल्द से जल्द कोरोना का पहला टीका लगाने के 100% लक्ष्य को हासिल करें।
•किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करें।
•आयुष्मान कार्ड की 100% पहुँच के लक्ष्य को हासिल करें।