लखनऊ, 7 मार्च 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और विपक्ष के चर्चित चेहरा संजय सिंह ने आज लखनऊ में शिया समुदाय के प्रमुख धर्मगुरु, आसिफी मस्जिद के इमामे जुमा मौलाना कल्बे जवाद से महत्वपूर्ण मुलाकात की। यह बैठक ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या और अमेरिका-इजरायल के कथित आक्रामक कदमों पर केंद्रित रही, जिसमें संजय सिंह ने वैश्विक शक्तियों की तानाशाही को कड़ा निशाना बनाया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ईरान के ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित करते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।संजय सिंह ने मुलाकात के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई जी की हत्या, 160 से अधिक स्कूलों में छोटी बच्चियों को मौत के घाट उतारना और भारतीय मेहमाननवाज़ी का सम्मान करने वाले ईरानी जहाज को ध्वस्त कर 100 निर्दोष जिंदगियों का खात्मा करना अमेरिका और इजरायल की वैश्विक तानाशाही का पर्दाफाश है। उन्होंने खामेनेई जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “यह घटनाक्रम न केवल मानवता के खिलाफ अपराध है, बल्कि भारत जैसे देश के लिए भी चिंता का विषय है, जिनके पारंपरिक मित्र ईरान ने हमेशा कश्मीर मुद्दे पर साथ दिया और ऊर्जा सुरक्षा प्रदान की।” सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खामोशी को उनके डरपोक रवैये का उदाहरण बताते हुए केंद्र सरकार से तत्काल बयान जारी करने की मांग की।मौलाना कल्बे जवाद ने भी संजय सिंह के विचारों का समर्थन करते हुए शिया समुदाय की पीड़ा व्यक्त की और कहा कि लखनऊ जैसे शहरों में शिया मुसलमान खामेनेई की शहादत पर गहन मातम मना रहे हैं। यह मुलाकात उस समय हुई है जब ईरान में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित है और भारत में शिया समुदाय प्रदर्शनों के जरिए अपना आक्रोश जाहिर कर रहा है। संजय सिंह ने #USIranWar टैग के साथ सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को उजागर किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका को वैश्विक तानाशाह करार दिया और भारत से ईरान के समर्थन में खुलकर बोलने की अपील की।लखनऊ में AAP के इस कदम को विपक्ष की सक्रिय राजनीति के रूप में देखा जा रहा है, जो धार्मिक समुदायों के मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय पटल पर जोड़कर सत्ता पर दबाव बनाने की रणनीति है। पार्टी Sources के अनुसार, संजय सिंह जल्द ही दिल्ली में भी इस विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
महासचिव
इंडियन प्रोफेशनल जर्नलिस्ट
उत्तर प्रदेश लखनऊ





