समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने आज (1 फरवरी 2026) केंद्रीय बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा:आ गया भाजपाई बजट का परिणाम, शेयर मार्केट हुआ धड़ाम।हमने तो पहले ही कहा था:सवाल ये नहीं है कि शेयर बाज़ार रविवार को खुलेगा, सवाल ये है कि और कितना गिरेगा।जब भाजपा सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, तो उसके बजट से क्या होगी।हम तो भाजपा के हर बजट को 1/20 (एक बँटे बीस) का बजट मानते हैं क्योंकि वो 5% लोगों के लिए होता है।भाजपा का बजट, अपने कमीशन और अपने लोगों को सेट करने का बजट होता है।भाजपा का बजट, भाजपाई भ्रष्टाचार की अदृश्य खाता-बही होता है।इस बजट में न आम जनता का ज़िक्र है न फ़िक्र।महंगाई बेतहाशा बढ़ने पर भी इस बजट में जनता को टैक्स में छूट न देना, ‘टैक्स-शोषण’ है।अमीरों के काम-कारोबार और घूमने-फिरने पर दस तरह की छूटें दी गईं हैं लेकिन बेकारी-बेरोज़गारी से जूझ रहे लोगों की उम्मीदों की थाली, खाली है।
अखिलेश यादव का बयान: बजट पर कटाक्ष





