Home / धर्म चर्चा / सवाल- क्या रोजेदार सांसों की दुर्गंध दूर करने के लिए सुगंधित स्प्रे का इस्तेमाल कर सकता है?

सवाल- क्या रोजेदार सांसों की दुर्गंध दूर करने के लिए सुगंधित स्प्रे का इस्तेमाल कर सकता है?

Spread the love

15 रमजान 16 मार्च 2025

कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैयद सादिक़ हुसैनी शिराज़ी  से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रष्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी ने दिए-
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन षुरू की गयी है जिस मे महिलाओं के प्रष्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124
षिया हेल्प लाइन में तमाम मराजए के मुकल्लदीन के दीनी मसायल जानने के लिए स्ुाबह 10 -12  बजे तक 9415580936- 9839097407 इस नम्बर पर संपर्क करें। एवं ईमेलः उंेंमस786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।

सवाल- क्या रोजेदार सांसों की दुर्गंध दूर करने के लिए सुगंधित स्प्रे का इस्तेमाल कर सकता है?
जवाब- अगर इस स्प्रे का अंश गले से नीचे चला गया तो उसका रोजा बातिल हो जाएगा और अगर गले से नीचे नहीं उतरा तो उसका रोजा बातिल नहीं होगा।
सवाल- अगर रोजेदार के मसूड़ों से खून गले में चला जाए तो क्या कोई हुक्म है?
जवाब- अगर मसूड़ों से खून गलती से गले में चला जाए तो रोजा सही है।
सवाल- अगर कुछ लोग मिलकर कोई मकान खरीदें और उसे किराए पर दें तो क्या किराए से मिलने वाले पैसे पर खुम्स वाजिब है?
उत्तर- खुम्स प्रत्येक व्यक्ति को अपने हिस्से के पैसे की बचत पर खुम्स देना आवश्यक है।
सवाल- अगर कोई शख्स किसी के घर मेहमान बनकर जाता है और वह जानता या समझता है कि वह शख्स खुम्स नहीं देता तो क्या उसके घर में खाना खाना, वुजू करना और दूसरे काम करना सही है?
उत्तर- इन सभी चीजों का इस्तेमाल करने में कोई हरज नहीं है
सवाल- क्या जकात का पैसा किसी गरीब लड़की की शादी में इस्तेमाल किया जा सकता है?
जवाब- लड़की की शादी में इस्तेमाल कर सकते हैं, अल्लाह की तरफ से जकात का हुक्म इस लिए दिया गया है कि गरीबों की मदद की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *