Home / अधिवक्ता मोहम्मद हुसैन रिजवी अखिल भारतीय अल्पसंख्यक अधिवक्ता एसोसिएशन के उ,प्र सचिव मनोनीत

अधिवक्ता मोहम्मद हुसैन रिजवी अखिल भारतीय अल्पसंख्यक अधिवक्ता एसोसिएशन के उ,प्र सचिव मनोनीत

वक़्फ़ ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद हुसैन रिज़वी एडवोकेट जो कि वक़्फ़ के एक प्रसिद्ध अधिवक्ता हैं, को अखिल भारतीय अल्पसंख्यक अधिवक्ता एसोसिएशन का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। हमारे सवांदाता से हुवी बात में उन्होंने कहा कि अधिवक्ता हित हमारे लिए सर्वोपरि है , अधिवक्ता एकता बनाये रखने के लिए अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए मिलकर सामूहिक रूप से प्रयास करना ही हमारी प्रार्थमिकता है। वक़्फ़ संपत्तियों पर हो रहे अवैध क़ब्ज़े, क़ब्रिस्तानों,पर निर्माण, के संबंध में उन्होंने कहा कि जल्दी ही हम लोग अधिवक्ताओं की एक टीम बनाएंगे। जो वक़्फ़ सम्पति की सुरक्षा हेतु कानूनी सहायता निशुल्क उपलब्ध कराएगी। जिससे वक़्फ़ की सुरक्षा हो सके। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के कार्य के बारे में उनसे पूछा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि बोर्ड पर जिस तरह के लोग क़ाबिज़ थे और उनके द्वारा जो किया गया वो किसी से छुपा नही है। अब नया बोर्ड तशकील हो गया है, उम्मीद है कि वो सही कार्य करेगा और वक़्फ़ में मची लूटखसोट को रोका जाएगा। शिया वक़्फ़ बोर्ड के निर्वाचित मौजूदा चेयरमैन के बारे में उनका कहना है कि, उनसे मुलाक़ात हुवी काफ़ी समझदार और साफ़ छवि वाले ईमानदार व्यक्ति ,यंग है अच्छा करने का जज़्बा है। बक़ी आगे पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *