Home / स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के कारण ही हम आज स्वतंत्र भारत में जी रहे हैं। : ललन कुमार

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के कारण ही हम आज स्वतंत्र भारत में जी रहे हैं। : ललन कुमार

Spread the love

लखनऊ/बक्शी का तालाब, 04 जनवरी 2021 | उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने आज चकगंजागिरी एवं बक्शी का तालाब तहसील का दौरा किया।

चकगंजागिरी में वरिष्ठ काँग्रेस सदस्य दिनेश गिरी जी से मिलकर ललन कुमार ने बात की। काँग्रेस के लिए उनके द्वारा किये गए कार्य और समर्पण के लिए उन्हें सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई। ललन कुमार ने कहा कि आप जैसे कर्मठ एवं समर्पित काँग्रेस के सदस्यों को मेरा प्रणाम है।

बक्शी का तालाब तहसील में जाकर ललन कुमार ने अधिवक्ताओं से मुलाक़ात कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। वहाँ कार्यरत अधिवक्ता श्री रामकुमार सिंह जी के पिता स्व० श्री रामपाल सिंह जी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था। उन्हें याद करते हुए श्री रामकुमार सिंह जी को सम्मानित किया।

ललन कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के कारण ही हम आज स्वतंत्र भारत में जी रहे हैं। नयी पीढ़ी को उनके त्याग के बारे में पता होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *