Home / महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान के नेतृत्व पदयात्रा

महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान के नेतृत्व पदयात्रा

Spread the love

लखनऊ 03 जनवरी।
महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान के नेतृत्व में कांग्रेस संदेश पदयात्रा की शुरुआत आज उदयगंज स्थित डायमण्ड डेरी से हुई। पदयात्रा के शुरू होते ही आगे बढ़ने पर भारी पुलिस बल द्वारा कांग्रेसजनों को बलपूर्वक रोका गया। काफी देर तक धक्का-मुक्की के उपरान्त पुलिस अधिकारियों के बीच-बचाव करने पर पदयात्रा में शामिल कंाग्रेसजनों को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चैाहान ने सम्बोधित करते हुए पदयात्रा का समापन किया।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गौ माता को बचाने और किसानों को बचाने के लिए विगत 26 दिसम्बर से लगातार संघर्ष कर रही है और योगी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा पदयात्रा को बलपूर्वक लाठी और डण्डे के बल पर रोकने का प्रयास किया जाता है। उन्होने कहा कि आज जिस प्रकार पदयात्रा रोकी गयी है यह योगी सरकार के दमनात्मक कार्यवाही की इंतिहा है। उन्होने कहा कि योगी सरकार के इशारे पर  राजधानी में पूरी तरह अघोषित आपातकाल पुलिस प्रशासन द्वारा लगा दिया गया है। एक तरफ जहां सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी जगह-जगह बड़ी-बड़ी बैठकें और रैलियां कर रही है वहीं कंाग्रेस पार्टी के आयोजन पर पुलिस के बल पर रोकने का प्रयास करती रहती है यह लोकतंत्र की हत्या है। लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। कांगे्रस पार्टी अपने संवैधानिक अधिकारों को लेकर गाय बचाओ-किसान बचाओ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाती रहेगी और जब तक गौ माता की सुरक्षा और किसानों की समस्याएं दूर नहीं हो जाती कांग्रेसजन संघर्ष करते रहेंगे।
गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा के तहत आज महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा लखनऊ के लखनऊ कैण्ट विधानसभा क्षेत्र में निकाली गयी।
पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री दिलप्रीत सिंह डी.पी., कैण्ट वि0स0 क्षेत्र प्रभारी श्री शाहिद अली, पार्षद श्री अमित चैाधरी, श्री योगेश्वर सिंह, श्री आर0बी0 सिंह, श्री रईस अहमद, श्री इस्लाम अली, डा0 सुभाष चन्द्र शर्मा, श्री सुरेश पाल, श्री अमित पाल, श्री अकबर खान, श्री मुशर्रफ इमाम, श्री संजय श्रीवास्तव, श्रीमती सलमा बेगम, श्री अब्दुल सईद चुन्नन, मो0 नईम गुल्लू, श्री अंकित जायसवाल, श्री लियाकत हुसैन, श्री इमरान, श्री शेखू वारशी, श्री राजकुमार सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
…………………………………………………………..
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत आज से शुरू हुए संगठन सृजन कार्यक्रम को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चैाहान की अध्यक्षता में कश्मीरी मोहल्ला वार्ड में आयोजित किया गया, जिसके तहत कश्मीरी मोहल्ला वार्ड के बुनियाद बाग में बैठक सम्पन्न हुई जिसका आयोजन मो0 जहीर हुसैन वरिष्ठ कंाग्रेसी द्वारा किया गया।
इस मौके पर बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चैाहान ने कहा कि वार्ड में संगठन को बूथ स्तर तक गठित कर और अधिक गतिशील बनाये जाने की आवश्यकता है। जहां पर बूथ अध्यक्ष और कमेटी अभी तक नहीं गठित है वहां 25 जनवरी तक बूथ कमेटियों का गठन अवश्य हो जाना चाहिए इसके लिए सभी कांगे्रसजनों को एकजुट होकर समयबद्ध तरीके से काम करना होगा। उन्होने कहा कि बूथ कमेटियों में युवाओं और महिलाओं को भी पूरी प्रमुखता से जोड़ा जाए।
बैठक में प्रमुख रूप से पश्चिमी वि0स0 प्रभारी श्री रईस अहमद, डा0 शहजाद आलम, सै0 हसन अब्बास, श्री इस्लाम अली, श्री शब्बू कुरैशी, श्री अजय वर्मा, श्री इरशाद, श्री नज्जू अंसारी, मो0 अनस शेख, श्री रईस सोनी, मो0 आमिर, श्री नदीम अख्तर रिजवी, श्री फैजी, श्री शीमू वकील, श्री जमील भाई, श्री सईद, श्री शादाब, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *