समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय संचार मंत्री श्री बेनी प्रसाद वर्मा जी की 82वीं जयंती आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में सादगी से मनाई गई। श्री बेनी प्रसाद वर्मा जी के चित्र पर राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री बेनी बाबू जी को याद करते हुए श्री अखिलेश यादव ने हमेशा कहा कि बेनी बाबू जी समाजवादी पार्टी के स्थापना काल से समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े रहे। वे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के निकट सहयोगी थे। किसानों एवं आमजन की समस्याओं को सड़क से सदन तक उठाते रहे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका बहुत योगदान रहा है।
श्री बेनी प्रसाद वर्मा जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सर्वश्री एसपी यादव एवं गौरव रावत विधायक गण, उदयवीर सिंह, राजेश यादव, रामबृक्ष सिंह यादव पूर्व एमएलसीगण, प्रो0 सुधीर पंवार, सोनू कन्नौजिया पूर्व प्रत्याशी, अभिषेक दीक्षित, राहुल सिंह, हफीज भारती, मो0 उबेद शानू, मधुसूदन सिंह, एस.के. राय, के.के. श्रीवास्तव, मधुकर त्रिवेदी, डॉ0 हरिश्चंद, राधेश्याम सिंह, राकेश क्रांतिकारी, शफीउल्लाह खान, विवेक सिंह, आकाश तेराती, गोपाल यादव, शशिलेन्द्र सिंह, अंकित सिंह आदि प्रमुख थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
सपा विचारक बेनी प्रसाद वर्मा की 82वीं जयंती सादगी से मनाई गई





