दिनांकः 22.09.2024 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर हरदोई जनपद के ग्राम सेमरा चौराहा में पीडीए महा पंचायत सभा का आयोजन किया गया।
महापंचायत के आयोजक समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री आलोक वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शराफत अली जिला अध्यक्ष ने की , संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री अजय पाल ने किया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम पाल पाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में पुलवामा काण्ड हुआ, देश के सैनिक मारे गये, सैनिकों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया एवं पूर्व रक्षामंत्री श्रद्धेय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी ने शहीद सैनिकों के अंतिम संस्कार के लिये उनके पैतृक गांव तक ले जाने का इंतजाम किया। देश के किसानों को एमएसपी नहीं दी गयी। 700 से अधिक किसानों की किसान आंदोलन में मौत हो गई। श्रद्धेय नेताजी ने किसानों का 5 लाख रूपये का किसान दुर्घटना बीमा कराया।
समाजवादी सरकार में श्री अखिलेश यादव ने कन्या विद्याधन एवं छात्र छात्राओं लैपटॉप दिया। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने सबको पढ़ाई लिखाई करने को कहा लेकिन भाजपा सरकार ने संविधान और आरक्षण को नुकसान पहुंचाने का काम किया। अयोध्या में जनता ने बूथों पर भाजपा को हराकर भाजपा सरकार से बदला लिया और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से बिजयी बनाया।
इस महापंचायत में विषिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सीएल वर्मा, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील खां नदवी ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में सर्वश्री अनिल वर्मा पूर्व विधायक, श्रीमती राजेश्वरी देवी, बाबू खां पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व प्रत्याशी बिलग्राम ब्रजेश वर्मा टिल्लू, पूर्व प्रत्याशी शाहाबाद सरजात खां, जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेयी, फूलचंद्र सरोज, राहुल गुप्ता, अनिल यादव, सुधीर यादव, डीडी वर्मा, प्रदेश सचिव डॉ0 अरूण मौर्या, जिला महासचिव चंद्र शेखर पाल, प्रदेश सचिव सूरज वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती राम लली वर्मा, जगमोहन राजपूत, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, फैजान अहमद, विक्रम कुशवाहा, शारदा सिंह संजय, एडवाकेट सईद अहमद, सुशील हंस, तिलक चंन्द्र वर्मा, धर्मवीर यादव, अशोक वर्मा गोपार, विधानसभा अध्यक्ष सांडी अयूब अली, संतोष वर्मा अजीम हैदर, अजबू यादव, यादवेन्द्र यादव, एडवोकेट मोहम्मद नसीम, नगर अध्यक्ष रियात खान, मोहन लाल वर्मा, अफशर अली, सईद खां शब्बू खां, मुजीम खान, अनूप वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्रदीप राजवंशी आदि शामिल रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता




