श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव दूसरे चरण की मतगणना के बाद आयोग के प्रमुख ने कहा कि कुल मतों और वरीयता मतों की गणना के बाद नये राष्ट्रपति को निर्वाचित घोषित किया जाएगा। श्रीलंका के इतिहास में ये पहली बार है जब मतगणना दूसरे दौर में पहुंची है। रविवार को चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके पहले दौर की मतगणना में आगे चल रहे हैं। हालांकि, जरूरी 50 फीसदी वोट से वे पीछे हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में 38 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें दिसानायके, विक्रमसिंघे और विपक्षी नेता सजित प्रेमदासा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था।
श्रीलंका के राष्ट्रपति मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके होने की संभावना




