पाकिस्तानी एक्टर्स फवाद खान और माहिरा खान की फैन फॉलोइंग भारत में आज भी है. हाल ही में ऐलान हुआ था कि दोनों की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ जल्द भारत में रिलीज होगी. इस ऐलान के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सुप्रीमो राज ठाकरे ने एक बार फिर पाकिस्तानी कलाकारों और फिल्मों को रोकने का अपना ऐलान किया, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमय खोपकर ने साफ कह दिया कि किसी भी पाकिस्तानी फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने देंगे. इतना ही नहीं, अगर कोई पाकिस्तानी एक्टर भारत आया तो उसकी जमकर विरोध होगा
पाकिस्तानी फिल्म हिंदुस्तान में रिलीज नहीं होने देंगे राज ठाकरे



