उज्जैन । भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे और पूजा-अर्चना की । वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जहां कपल को मंदिर के अंदर बैठे देखा जा सकता है। जहां अनुष्का हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहने नजर आईं, वहीं विराट कोहली धोती और गले में रुद्राश्र की माला पहने हुए दिखाई दिए । उनके साथ मंदिर के पुजारी भी बैठे हुए नजर आए। विराट और अनुष्का ने 2017 में इटली में शादी की थी। अनुष्का ने जनवरी 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया। अनुष्का जल्द ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ में दिखाई देंगी, जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना





