Home / उत्तर प्रदेश / एंजिल फ़ार हैंडीकैप्स् संस्था की ओर से रक्तदाताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत* जमाल मिर्ज़ा

एंजिल फ़ार हैंडीकैप्स् संस्था की ओर से रक्तदाताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत* जमाल मिर्ज़ा

Spread the love

लखनऊ। 5 मार्च, 2023

पुराने लखनऊ के सुप्रसिद्ध एम0एच0 मैरिज हाल में आज एंजिल फ़ार हैंडीकैप्स् संस्था की ओर से रक्तदाताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें मेडल और मेडल और अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ए0डी0सी0पी0 पश्चिम, थानाध्यक्ष सआदतगंज, पार्षद तनवीर हुसैन गुड्डू, पार्षद लईक़ आग़ा, दरगाह हज़रत अब्बास अ0स0 के एडमिनिस्टेªटर मीसम रिज़वी, करबला मलका जहां के मुतवल्ली मोहम्मद रिज़वान के अलावा थाना सआदतगंज के अन्तर्गत सभी चौकी इंचार्ज को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन अली आज़म मूसवी ने किया। उन्होंने कहा कि ख़ून देना एक बहुत बड़ी बात है। आज के दौर में जब सगा भाई सगे भाई का साथ नहीं देता है ऐसे समय में बग़ैर किसी भेद भाव के संस्था के सैकड़ों लोग जनता को निरन्तर अपना रक्तदान करते हैं, यह एक बहुत बड़ी बात है। जिसके बाद पार्षद तनवीर हुसैन गुड्डू, पार्षद लईक़ आग़ा तथा इंस्पेक्टर सआदतगंज ने अपने विचार व्यक्त किये तथा एंजिल फ़ार हैंडीकैप्स् संस्था के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भाईचारा अगर ऐसे ही बढ़ता रहे तो एक समय ऐसा आयेगा कि जब लोगों को खून लेने के लिये दर दर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने संस्था के सभी रक्तदाताओं को इस पुण्य कार्य के लिये धन्यवाद दिया। अन्त मंे संस्था के अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जावेद हुसैन जै़दी, शारिफ़ अब्बास जै़दी, दानिश अब्बास, ज़ैग़म मिर्ज़ा, समर अब्बास, मज़हर अब्बास, आराइश फ़ातिमा, अमीर हैदर रिज़वी, जाफ़र रज़ा, व ज़ीशन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *