शुक्रवार रात हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 5.0 तीव्रता का भूकंप आने से लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद 11:04 बजे 2.8 और 11:52 बजे 3.0 तीव्रता के दो और झटके महसूस किए गए। कांगड़ा के धर्मशाला में कई मकानों में दरारें आईं, जबकि पालमपुर सिविल अस्पताल के पुराने भवन की छत को नुकसान पहुंचा। शाहपुर क्षेत्र के माहड़ में एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके हिमाचल के साथ पंजाब में भी महसूस किए गए, जिससे लोग पूरी रात भय के माहौल में रहे।
हिमाचल में भूकंप के तिहरे झटके, रातभर दहशत में रहे लोग




