संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और यह भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। उन्होंने पाकिस्तान पर वैश्विक मंचों का दुरुपयोग कर झूठे और भ्रामक प्रचार फैलाने का आरोप लगाया। भारत ने स्पष्ट किया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता राजनीतिक एजेंडा चलाने का मंच नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।
यूएन में भारत का दोटूक संदेश: जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा





