मिजोरम के चम्फाई जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 352 ग्राम हेरोइन के साथ 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
मिजोरम में 70 लाख की हेरोइन बरामद, 8 महिलाएं गिरफ्तार





