तेलंगाना के नालगोंडा जिला में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वक्फ बोर्ड के इंस्पेक्टर शेख महमूद को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने एक मस्जिद की संपत्ति को वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड में दर्ज कराने और संबंधित तथ्यात्मक रिपोर्ट आगे बढ़ाने के बदले घूस मांगी थी। शिकायत मिलने पर ACB ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। मामले की आगे जांच जारी है।
वक्फ बोर्ड का इंस्पेक्टर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार





