Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ नगर निगम सभी ज़ोन सीमान्तर्गत राजनैतिक प्रचार सामग्रियों को हटाये :नगर आयुक्त

लखनऊ नगर निगम सभी ज़ोन सीमान्तर्गत राजनैतिक प्रचार सामग्रियों को हटाये :नगर आयुक्त

Spread the love

लखनऊ नगर निगम

दिनांक 13.04.2023

उ.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकाय निर्वाचन 2022-23 की घोषणा की जा चुकी है जिसके क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ के निर्देशो के क्रम में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। तत्क्रम में नगर आयुक्त द्वारा लखनऊ नगर निगम सीमान्तर्गत राजनैतिक प्रचार सामग्रियों को हटाये जाने हेतु प्रचार विभाग, जोनल अधिकारियों तथा नगर अभियन्ताओं के स्तर पर टीमों का गठन कर शहर के समस्त क्षेत्रों में राजनैतिक होर्डिग्ंस, बैनर, स्टीकर, पम्पलेट एवं वॉल पेन्टिंग आदि प्रचार सामग्रियाँ अभियान चलाकर हटाये जाने के निर्देश दिये गये है।

उक्त के क्रम में आज दिनांक 13.04.2023 को समस्त शहर में अवैध प्रचार सामग्री के विरुद्ध चलाये गये अभियान में कुल 385 होर्डिग्स, 223 वॉल पेंटिंग, 466 बैनर, 558 कियास्क बोर्ड, 371 झण्डा, 1876 पोस्टर हटाये गये।

उक्त अभियान निरन्तर चलाते हुए शहर में समस्त अवैध प्रचार सामग्री को हटाये जाने का कार्य कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *