Home / उत्तर प्रदेश / नेशनल कांफ्रेंस यूपी लेबल पर पहली बार आयोजित हो रहा है-मंडलायुक्त

नेशनल कांफ्रेंस यूपी लेबल पर पहली बार आयोजित हो रहा है-मंडलायुक्त

Spread the love

लखनऊ 14अप्रैल2023 (सूचना विभाग)

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में विभिन्न प्रदेशों के राज्य लोक सेवा आयोग के माननीय अध्यक्ष गणों की आयोजित होने वाली 24वी नेशनल कॉन्फ्रेंस की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार में किया गया। इस अवसर पर राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य, जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार, अपर आयुक्त प्रशासन श्री रणविजय यादव संबंधित विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त ने बैठक के दौरान आवाहन करते हुए कहा कि 24 वी नेशनल कांफ्रेंस यूपी में पहली बार आयोजित हो रही है यह कार्यक्रम दिनांक 21, 22, 23 अप्रैल 2023 को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21 तारीख को माननीय चेयरमैन के लिए शाम को डिनर 5 के० डी० पर रखा गया है उन्होंने कहा कि रात्रिभोज के साथ संस्कृत विभाग द्वारा कल्चरल कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

मंडलायुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 23अप्रैल2023 को कार्यक्रम समापन के उपरांत आयोग के कुछ चेयरमैन, मेंबर अयोध्या बनारस दर्शन के लिए जाएंगे। उनके आवागमन के लिए संपूर्ण तैयारीयो का बंदोबस्त संबंधित अधिकारियों द्वारा करा लिया जाए। 24 वी नेशनल कांफ्रेंस में आने वाले माननीयो के साथ जिन एल०ओ की ड्यूटी लगाया जाए उन्हें अंग्रेजी भाषा का विधिवत ज्ञान होना चाहिए । कार्यक्रम में आने वाले लोगों का विधिवत रूप से स्वागत किया जाये। जिन लोग की ड्यूटी लगाई जाए वो सभी ड्रेस कोड में होने चाहिए।

बैठक के दौरान संबंधित द्वारा बताया गया कि आए हुए माननीय अध्यक्ष को 22 तारिक को टूरिज्म विभाग द्वारा 3 घंटे का टूर कराया जाएगा। टूर के समय माननीयों के लिए लंच की व्यवस्था करा ली जाए और किन-किन हेरिटेज स्थानों पर ले जाना है उन स्थानों का चिन्हाकन करते हुए सूची बना लिया जाए। एयरपोर्ट पर जिन एल०ओ की ड्यूटी लगाई जाये वो संबंधित विभाग से पूर्व में ही समन्वय स्थापित करले।

मंडलायुक्त ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर की सड़कों की साफ-सफाई नियमित रूप से कराते रहें। शहर में कूड़े के ढेर, जंग लगी गाड़ियां ना दिखे। यह सभी कार्य गुणवत्ता पूर्वक कराया जाना सुनश्चित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की ही लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *