Home / उत्तर प्रदेश / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्व0 श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पहंुचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्व0 श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पहंुचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद प्रयागराज में पश्चिम बंगाल, बिहार, मेघालय एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष स्व0 श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पहंुचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए स्व0 श्री त्रिपाठी के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
मुख्यमंत्री जी ने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि वह स्वयं प्रदेश शासन एवं राज्य की जनता की ओर से स्व0 श्री केशरी नाथ त्रिपाठी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां पर आये हुए हैं। स्व0 श्री त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा एक विचारवान कार्यकर्ता थे। श्री त्रिपाठी की एक विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता थी। वह एक उत्कृष्ट अधिवक्ता एवं संविधानविद थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल, बिहार, मेघालय एवं मिजोरम के राज्यपाल तथा प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज प्रातः 89 वर्ष की उम्र में श्री केशरी नाथ त्रिपाठी ने अपनी भौतिक देह को छोड़कर परम धाम की यात्रा पर प्रस्थान किया। श्री त्रिपाठी ने सहजता, सरलता, विद्वता के समन्वय का जो उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके निधन से आज उस एक युग का अंत हो गया है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना, जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री श्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्व0 श्री केशरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *