Home / उत्तर प्रदेश / सामान्य भागीदार पार्टी का कांग्रेस में विलय

सामान्य भागीदार पार्टी का कांग्रेस में विलय

Spread the love

09 जनवरी 2023।

समान भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहम्मद हुसैन खान के नेतृत्व में उनके साथ आये विशाल शुक्ला, राजेश कुमार यादव, श्रीमती कनीज फातिमा, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, यशवंत सिंह यादव, कर्नल राम बोध यादव, संजीव कुमार शुक्ला, डॉ0 रेहान, सबीना, तरन्नुम बेगम, फजलुर रहमान, नाजिया बेगम, शाहिला बेगम, सबीला, तैय्यबा, गुलशन आरा, आदि ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी एवं प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए अपनी पार्टी का विलय किया। साथ ही अन्य दलों से आये लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी जी ने कहा कि आज पूरा देश श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के साथ है। उसी का परिणाम है कि तमाम लोग अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस में आस्था दिखा रहे हैं। इसी क्रम में आज समान भागीदारी पार्टी ने अपना विलय किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुबोध श्रीवास्तव, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, राजेश सिंह काली, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, आदि प्रमुख रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *