लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में ‘अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर दिव्यांगजन के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं, नियोक्ताओं, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारियों को सम्मान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित करने और सामाजिक संस्थाओं व विशेष विद्यालयों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ ही विशेष विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने दुनियाभर के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर व स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने के लिए विकलांग से उन्हें एक नया शब्द ‘दिव्यांग’ दिया, यह शब्द अपने आप में सम्मान है।





