Home / चर्चित चेहरे / असम की रहनेवाली खानजादी उर्फ फिरोजा खान इन दिनों बिग बॉस के घर में

असम की रहनेवाली खानजादी उर्फ फिरोजा खान इन दिनों बिग बॉस के घर में

Spread the love

असम की रहनेवाली खानजादी उर्फ फिरोजा खान इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। बिग बॉस के घर एंट्री लेने के बाद से काफी चर्चाओं में हैं खानजादी। इससे पहले भी कोइ टेलीविजन शो में खानजादी ने हिस्सा लिया है लेकिन बिग बॉस ने उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ा दी हैं। उनकी गेम प्ले को लोग पसंद कर रहे हैं। हाल ही में खानजादी की बिमारी को लेकर मजाक बनाया गया था। सलमान ने भी इसपर उनकी क्लास लगाई थी। लेकिन पब्लिक खानजादी के साथ दिखी। सोशल मीडिया में सभीने खानजादी का ही सपोर्ट किया। शायद पब्लिक के सपोर्ट को देखते हुए इस हफ्ते बिमारी के मामले में करण जौहर ने भी खानजादी का साथ दिया। खानजादी आज के समय में बिग बॉस के घर में बहुत अच्छे से खेल रही हैं। लड़ाई-झगड़े में भी खानजादी किसी से कम नहीं हैं। कुछ ना कुछ करके अक्सर खानजादी लाइमलाइट में आती हैं। इन्हीं वजहों आज के समय उनको सोशल मीडिया पर भी लोगों का प्यार मिल रहा हैं। जानकर हैरानी होगी कि खानजादी की इंस्टाग्राम फॉलोअर 5 हजार से अभी 4 लाख से ज्यादा हो गई हैं। जिस स्पीड से खानजादी की फॉलोअर बढ़ रही हैं मिलियन होने में ज्यादा दिन नहीं लगेगा। खानजादी का फॉलोअर कुछ ही दिनों में 80 गुना से ज्यादा बढ़ा हैं। शायद इतनी गुना फॉलोअर बिग बॉस के किसी भी कंटेस्टेंट का नहीं बढ़ा हैं।
#KhanZaadi #bigboss17 #BB17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *