बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि मनी लांड्रिग एक्ट के मामले में उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की जांच होनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जांच कराने से पहले मोदी को चाहिए कि अफसरों का बैकग्राउंड जांच लें।
सांसद ने तंज कसते हुए अडानी को ट्रपीज आर्टिस्ट करार दिया। उनका कहना था कि अडानी की जांच में ऐसे अफसरों को लगाया जाना जरूरी है जो निष्पक्ष हों और दबाव न मानते हो। बकौल स्वामी, अडानी बेहद शातिर है और अफसरों के मिलीभगत कर साक्ष्यों को नष्ट भी कर सकता है। जब एक यूजर ने स्वामी से पूछा कि अडानी ग्रुप ने सभी आरोपों को खारिज किया है तो उनका कहना था कि वो केवल मनी लांड्रिंग की बात कर रहे हैं। यूजर को नसीहत दे उन्होंने कहा कि गोल पोस्ट चेंज मत करिए।