Home / भारत के साथ ‘शानदार एवं मधुर संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक इज़राइल। नफ्ताली बेनेट

भारत के साथ ‘शानदार एवं मधुर संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक इज़राइल। नफ्ताली बेनेट

Spread the love

इजराइल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने सोमवार को कहा कि वह भारत के साथ ‘शानदार एवं मधुर संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। बेनेट ने यह बात मोदी के बधाई ट्वीट के जवाब में कही। यामिना पार्टी के नेता बेनेट (49) ने रविवार को इजराइल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली और इसके साथ ही बेंजामिन नेतन्याहू के देश में 12 साल से चले आ रहे शासन का अंत हो गया।
मोदी ने बेनेट के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी तथा कहा कि वह दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *