पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी में बड़ी टूट की खबरें सामने आ रही हैं। सोमवार को बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी गर्वनर जगदीप धनखड़ से मिलने पहुंचे तो उनके साथ 77 में से सिर्फ 51 विधायक ही राजभवन जा सके। इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य बीजेपी में किसी बगावत के संकेत देना शुरू कर दिया है।
पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी राज्य के चुनाव परिणामों के घोषित होने के बाद हुई हिंसा के बारे में बात करने के लिए राज्यपाल से मिलने पहुंचे। बीजेपी नेता के साथ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते कुल 51 विधायक भी पहुंचे। हालांकि विधानसभा में पार्टी के कुल विधायकों की संख्या 77 है। इन विधायकों ने हिंसा की घटनाओं पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।