Home / भारत अब विश्व का कोरोना केंद्र बन गया। प्रधानमंत्री की पूरी तरह से गलती । राहुल गांधी

भारत अब विश्व का कोरोना केंद्र बन गया। प्रधानमंत्री की पूरी तरह से गलती । राहुल गांधी

Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में कोरोना महामारी से उत्पन्न हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने एक समाचार एजेंसी से चर्चा में कहा कि भारत अब विश्व का कोरोना केंद्र बन गया है। देश के हालात से पूरी दुनिया विचलित हो गई है। कोविड-19 पूर्ण तबाही लाया है, यह लहर नहीं है, यह सुनामी है जिसने सब कुछ तबाह कर दिया है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार को कहा, ‘कोविड-की वर्तमान स्थिति के लिए प्रधानमंत्री की पूरी तरह से गलती है, वह अत्यंत केंद्रीकृत, व्यक्तिगत सरकारी मशीनरी चला रहे हैं। वह खुद की छवि बनाने में पूरी तरह से और ठोस तरीके लगे हुए हैं और उनका पूरा ध्यान असल बात की बजाय छवि पर केंद्रित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने कोराना वायरस फैलाने वाले कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया और उन कार्यक्रमों की प्रशंसा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *