ताजनगरी में आॅॅक्सीजन गैस का संकट बरकरार है। कोविड अस्पतालों को भले ही ठीक तरीके से गैस मिल रही हो लेकिन नाॅॅन कोविड अस्पतालों को गैस मिलने में परेशानी आ रही है। हर दिन इसकी शिकायतें नगर निगम स्थित कोविड कंट्रोल रूम में पहुंचती हैं। जिसे जानने के लिए शनिवार सुबह डीएम प्रभु एन सिंह तीमारदार बन गए। डीएम कैंप कार्यालय से वह साइकिल में सवार हुए और सबसे पहले टेढ़ी बगिया स्थित अग्रवाल आक्सीजन प्लांट पहुंचे। यहां पर कर्मचारी से आॅॅक्सीजन के बारे में पूछा तो कर्मचारी ने जवाब दिया गया कि आॅॅक्सीजन भरपूर है। क्या अपने साथ सिलिंडर लेकर आए हो। यह जिले का हवा से आॅॅक्सीजन बनाने का दूसरा प्लांट है। मौके पर ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं थी फिर डीएम ने खंदौली स्थित एक अन्य आॅॅक्सीजन प्लांट पर पहुंचे। वहां पर भी कर्मचारी ने सिलिंडर लेकर आने की बात कही।