Home / उत्तर प्रदेश / भाजपा सरकार किसानों को लगातार धोखा दे रही है। अखिलेश यादव

भाजपा सरकार किसानों को लगातार धोखा दे रही है। अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों को लगातार धोखा दे रही है। किसानों से किए गये वादे को पूरा करने की जगह भाजपा सरकार किसानों को अपमानित कर रही है। तरह-तरह से आरोप लगाकर किसानों के आन्दोलन को बदनाम करने की साजिश रच रही है। किसान अपनी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी की) मांग कर रहा है तो भाजपा सरकार किसानों पर लाठी और आसूं गैस के गोले बरसा कर प्रताड़ित कर रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी और पूंजीपरस्त हैं। पूंजीपतियों के कारखानों से निकली वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रहा है। हर चीज की महंगाई बढ़ती जा रही हैं। वहीं किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। किसानों को अपनी मांगों के लिए सड़कों पर संघर्श करना पड़ रहा है। किसानों से झूठे वादे कर सŸाा में आयी भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों को प्रताड़ित कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि देश का किसान भाजपा की चालाकियों और चालबाजियों को समझ रहा है। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *