Home / अन्य राज्य / बिहार में 33 फीट ऊंचा और 210 मीट्रिक टन वजनी सहस्त्रलिंगम शिवलिंग स्थापित आज, नीतीश कुमार रहेंगे मौजूद

बिहार में 33 फीट ऊंचा और 210 मीट्रिक टन वजनी सहस्त्रलिंगम शिवलिंग स्थापित आज, नीतीश कुमार रहेंगे मौजूद

Spread the love

बिहार के मोतिहारी में आज दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना होने जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। यह आयोजन विराट रामायण मंदिर में होगा, जहां 33 फीट ऊंचा और 210 मीट्रिक टन वजनी सहस्त्रलिंगम शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। इस शिवलिंग को ग्रैनाइट पत्थर के एक ही सिंगल ब्लॉक से तैयार किया गया है ।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11:50 बजे मंदिर परिसर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से शिवलिंग पर पुष्पवर्षा करेंगे। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और 700 टन और 500 टन क्षमता वाली दो बड़ी क्रेनों का इस्तेमाल शिवलिंग की स्थापना के लिए किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *