Home / बाइडन ने पलटा ट्रंप का फैसला, अमेरिका में टिकटॉक, वीचैट को बैन करने की योजना रद्द

बाइडन ने पलटा ट्रंप का फैसला, अमेरिका में टिकटॉक, वीचैट को बैन करने की योजना रद्द

Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जारी उस कार्यकारी आदेश को रद्द कर दिया, जिसके तहत राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर टिकटॉक और वीचैट जैसे चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने की योजना थी। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक बाइडन प्रशासन टिकटॉक या वीचैट को प्रतिबंधित करने के बजाय विदेशी कंपनियों के नियंत्रण वाले इंटरनेट ऐप से होने वाले खतरों के आकलन के लिए साक्ष्य आधारित विश्लेषण का खाका बनाएगा। इसके तहत उन सॉफ्टवेयर ऐप की पहचान की जाएगी, जो अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और अवाम के सामने गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *