Home / असम में सरकार का पहला बजट सत्र 12 जुलाई से शुरू

असम में सरकार का पहला बजट सत्र 12 जुलाई से शुरू

Spread the love

असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की नई सरकार का पहला बजट सत्र 12 जुलाई, 2021 से शुरू होगा. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, असम के राज्यपाल ने 12 जुलाई से बजट सत्र के लिए विधानसभा बुलाई है.
असम विधानसभा सचिव संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सत्र के कार्यकाल पर फैसला करने के लिए आगामी दिनों में सदन की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक होगी. उनका कहना है कि राज्यपाल ने बजट सत्र के लिए 12 जुलाई को विधानसभा बुलाई है. इसके साथ ही यह बजट सत्र सीएम हिमंत बिस्व सरमा की सरकार का पहला बजट होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *