Home / तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां प्रेग्नेंट, कहा शादी नहीं की लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां प्रेग्नेंट, कहा शादी नहीं की लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

Spread the love

नुसरत एक्टिंग करियर में सफलता के बाद राजनीति में मुकाम हासिल करने और हिन्दू परिवार से आने वाले निखिल जैन से शादी के चलते भी चर्चा में बनी रहीं। वह पिछले कुछ महीनों से प्रग्नेंट हैं और वे खुद की और बेबी की देखभाल करने में पूरी तरह से व्यस्त हैं।
हाल ही में नुसरत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रहस्यमयी पोस्ट के साथ एक और धमाका किया. उनकी स्टोरी में कोट था- “आप हमारे तरीके से खिलेंगे.” यहां तक ​​कि एक भी शब्द बोले बिना, नुसरत निश्चित रूप से चल रही अटकलों के बाजार को और गरमा कर रख दिया। विभिन्न बंगाली समाचार वेबसाइटों की रिपोर्टों के मुताबिक, वह छह महीने की प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स का कहना है कि उनके अलग हो चुके पति निखिल जैन को इस खबर की जानकारी नहीं है।
टीएमसी सांसद नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। शादी के बाद से ही दोनों के अलगाव की खबरें आती रही और यह अटकलें लगाई जा रही थी कि नुसरत सह-अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ डेटिंग कर रही थीं। नुसरत ने 19 जनवरी 2019 को तुर्की में ब्वॉय फ्रेंड निखिल जैन से शादी की थी. नुसरत जहां और निखिल की शादी हिन्दू और इस्लामिक रीति-रिवाजों से हुई थी लेकिन, अब टीएमसी सांसद ने कहा कि उनकी शादी निखिल के साथ भारत में वैध नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतर-धार्मिक शादी की वजह से स्पेशल हिन्दू मैरिज एक्ट की वैधता जरूरी होता है. लेकिन वह इस मामले में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कानून के हिसाब से यह शादी वैध नहीं है इसलिए यह कानून के हिसाब से शादी नहीं थी। उन्होंने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह शादी नहीं बल्कि एक लिव-इन-रिलेशनशिप था। इसलिए इस मामले में तलाक का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि हमारा अलगाव काफी पहले ही हो चुका है। लेकिन निजी जिंदगी को प्राइवेट रखने के चलते मैंने इसे जाहिर नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *