Home / प्रकाश जावड़ेकर बोले- कांग्रेस अब नकारात्मक राजनीति पर उतर आयी, सोनिया गांधी जवाब दें।

प्रकाश जावड़ेकर बोले- कांग्रेस अब नकारात्मक राजनीति पर उतर आयी, सोनिया गांधी जवाब दें।

Spread the love

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी अब नकारात्मक राजनीति पर उतर आयी है। उन्होंने सोनिया गांधी से सवाल किया है कि कांग्रेस इस तरह की नकारात्मक राजनीति क्यों कर रही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता कमलनाथ के बयान पर भी सोनिया गांधी से जवाब मांगा है।
प्रकाश जावड़ेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “शुरुआत में कोवैक्सीन को ‘बीजेपी की वैक्सीन’ कहा गया. अब सबसे ज्यादा अच्छी कोवैक्सीन साबित हुई। तो इन्होंने अब इन्होंने एक नया शब्द ‘ट्रैवल बैन’ जोड़ा है। लेकिन डब्ल्यूएचओ ने ऐसा कोई निर्णय ही नहीं लिया है। कांग्रेस पार्टी देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने का काम कर रही है। लोगों में डर और भ्रम पैदा किया जा रहा है। ये एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका नहीं है। कांग्रेस अब नकारात्मक राजनीति पर उतर आयी है। सोनिया गांधी को बताया चाहिए कि कांग्रेस इस तरह की नकारात्मक राजनीति क्यों कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *