Home / ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए एक ट्वीट किया फिर उसे डिलीट कर दिया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए एक ट्वीट किया फिर उसे डिलीट कर दिया।

Spread the love

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रव्रार को कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। इस दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उन्हें याद किया और एक ट्वीट किया। सिंधिया ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए एक ट्वीट किया लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया।
भाजपा नेता ने पहले ट्वीट कर लिखा “आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि- कोटि नमन।” जैसे ही यूजर्स ने सिंधिया के इस ट्वीट को निशाने पर लिया। उन्होंने यह डिलीट कर दिया। इसके बाद सिंधिया ने एक और ट्वीट किया और इस बार ‘आधुनिक भारत का निर्माता’ हटाते हुए लिखा “पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *