Home / राष्ट्रीय / पूरे देश में गम का माहौल: महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की बारामती विमान दुर्घटना में दर्दनाक मौत

पूरे देश में गम का माहौल: महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की बारामती विमान दुर्घटना में दर्दनाक मौत

Spread the love

महाराष्ट्र बारामती, 28 जनवरी 2026: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का आज सुबह उनके संसदीय क्षेत्र बारामती में एक भयानक विमान हादसे में निधन हो गया। मुंबई से बारामती आ रहे चार्टर्ड प्लेन के लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह जमीन से टकराया और धधकती आग में तब्दील हो गया। विमान में सवार अजीत पावर समेत पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार को फोन कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अजित पवार के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। पूरे राष्ट्र को यह क्षति है।” लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह घटना हृदयविदारक है। पवार परिवार और महाराष्ट्र की जनता के प्रति मेरी गहरी सहानुभूति।”

महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित कर दिया है। डीजीसीए ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, जिसमें तकनीकी खराबी या मौसम की भूमिका की पड़ताल होगी। राजनीतिक दलों ने एकजुट होकर शोक मनाया, जबकि बारामती में हाहाकार मच गया। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। पूरा देश शोकाकुल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *