Home / नदी में नहाने गये तीन युवक की डूब कर मौत हो गई*

नदी में नहाने गये तीन युवक की डूब कर मौत हो गई*

Spread the love

बाराबंकी 31 अगस्त।भाषा।* थाना मोहम्मदपुर खाला के पास स्थित चौरियारी नदी में आज सांय एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां पर नदी में नहाने गये तीन युवक की डूब कर मौत हो गई। मामले की​​ जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस गोताखोरों की मदद की मदद से शव की तलाश करा रही है। यह हादसा उस समय हुआ जब एक युवक का पैर पुल से फिसल गया और नदी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दो युवक और नदी में कूद गये जिससे तीनो युवक नदी में डूब गये। डूबने की खबर सूनते ही गांव मे सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मामला बेलहरा-रामपुर मथुरा मार्ग पर स्थित चौरियारी नदी का है। जहां पर नदी में नहाने गये थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम छेदा निवासी आशीष मौर्या (30) पुत्र सीताराम, सुरेंद्र मौर्या (30) पुत्र ओम प्रकाश, इसराइल (25) पुत्र इब्राहिम बेलहरा रामपुर मथुरा मार्ग पर बेहड़ा के निकट बने रपटा पुल पर भरे पानी में नहाने गए थे। इसी बीच इसराइल पुल से खिसक कर गहरे पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए आशीष व सुरेंद्र कूद गए। नदी के पानी का बहाव इतना तेज था कि था कि वे नदी नदी में डूब गए। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से शव की तलाश करा रही है​,​ लेकिन अभी शव की बरामदगी नहीं कर सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *