Home / जौनपुर में ताज़िया दफन करने को लेकर पुलिसकर्मी से विवाद

जौनपुर में ताज़िया दफन करने को लेकर पुलिसकर्मी से विवाद

Spread the love

जौनपुर :जौनपुर सदर कोतवाली चौकी पुराना बाजार में आज सोमवार लगभग 8:30 बजे एक महिला मोहर्रम का ताज़िया दफन करने के लिए बेगमगंज इमामबाड़े, दरिया किनारे गई।

जिस पर वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उस महिला से अभद्र व्यवहार और ताज़िए  के साथ बेहुरमती की। जिसकी सूचना मिलने पर तमाम ताज़ियादार मौके पर पहुंच गए। व इस घटना का विरोध करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही जौनपुर के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे वह लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की,
याद रहे कि 10 मोहर्रम रविवार लॉक डॉन की वजह से ताज़िये दफ़न नहीं हो पाये थे।

इसकी सूचना मिलते ही आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने वहां के आला अधिकारियों से बात कर ताज़िये की बेहुरमति पर अपनी नाराज़्गी जतायी व बेहुरमति करने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग की और ताज़ियादारों से शांति बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *