Home / झांसी 10,000 महिलाएं लड़की हूं लग सकती हूं मैराथन में हुई शामिल

झांसी 10,000 महिलाएं लड़की हूं लग सकती हूं मैराथन में हुई शामिल

Spread the love

लखनऊ 26 दिसंबर 2021

बिना बसें लगाए, बिना सरकारी तंत्र लगाए, आज झांसी में करीब 10,000 से अधिक लड़कियां ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ महिला सशक्तिकरण नारे को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में शामिल हुई। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा दिये गये इस नारे के साथ आज प्रदेश की हर एक लड़की जुड़ाव महसूस कर रही है।

राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ  लड़कियों की उड़ान और आवाज के इतने ज्यादा विरोधी हैं कि उन्होंने लखनऊ में मैराथन की परमिशन कैंसल कर दी। लेकिन लड़कियां सहेंगी नहीं। लड़कियां लड़ेंगी अपने हक के लिए, बदलाव के लिए। उक्त उदगार ट्वीट के माध्यम से प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए श्रीमती गांधी ने व्यक्त किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ मैराथन दौड़ अब आगामी तिथि 28 दिसंबर 2021 (मंगलवार) को ‘‘इकाना स्टेडियम’’ तय की गई है। उक्त मैराथन दौड़ में प्रतिभागी छात्राओं की तादाद काफी उत्साहवर्धक है और अब और समय मिलने के बाद और अब दूने उत्साह के साथ लाखों की तादाद में लड़कियां मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन करा रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं की आवाज दबाने का कितना भी षड्यंत्र कर ले। यूपी कांग्रेस प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला की बुलंद होने वाली आवाज अब निश्चित तौर पर प्रदेशभर की महिलाओं के सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनेंगी।

  यह जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने के लिए महिलाओं के लिए भारतीय राजनीति में पहली बार अलग से महिला घोषण पत्र जारी किया है। जिसमें महिलाओं को समर्थ बनाने की पहल के तहत 40 प्रतिशत महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण और राजनीति में 40 प्रतिशत टिकट देने की बात कही है। इण्टर पास को स्मार्टफोन व स्नातक की छात्राओं को स्कूटी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों दस हजार रूपये वेतन बढ़ाना, फ्री बस सेवा जैसी महत्वपूर्ण प्रतिज्ञाओं के साथ  प्रदेश भर में शक्ति विधान कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी चला रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि ‘‘लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं’’ महिला सशक्तिकरण विषय को लेकर प्रदेश की महिलाओं में आदरणीय प्रियंका गांधी जी और कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास जगा है। उत्तर  प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध को लेकर जिस तरह यूपी कांग्रेस प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी लगातार संघर्ष कर रही हैं और महिलाओं को उनके हक हकूकों के लिए जागृत कर रही हैं। जिसे लेकर महिला विरोधी योगी सरकार में आज बौखलाहट का माहौल है। श्री श्रीवास्तव का कहना है कि  प्रदेश के मुख्यमंत्री 1090 कार्यक्रम स्थल से 6 किलोमीटर दूर इकाना स्टेडियम में लाखों की भीड़ जुटाते हैं ,इवेंट करते हैं। प्रशासन को वहां पर करोना का खतरा नहीं दिखाई पड़ता है। प्रियंका गांधी के हौसले के आगे योगी हारने लगे है, चुनावी  हार से घबराने लगें है इसलिए खिसिआहट में बेटियों के लिए आयोजित मरैाथन पर रोक लगा रहे है। योगी जी आपकी ओछी सोच का सच जनता पहचान गई है, वह जान चुकी है कि लड़कियों से योगी आदित्यनाथ डरते है।


कांग्रेस प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने बताया कि आज यहां लखनऊ में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित ‘‘लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं’’ मैराथन दौड़ को लखनऊ प्रशासन द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के तहत अनुमति नही मिली। मैराथन की परिमीशन के अचानक निरस्त होने पर  आयोजन स्थल (1090 चौराहे पर) हजारों की तादाद में रेस में भाग लेने पहुंची प्रतिभागी लड़कियों ने जमकर हंगामा काटा। वहां मौजूद प्रतिभागी लड़कियों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं ने प्रतिभागी लड़कियों को समझाने का काफी प्रयास किया और आगामी तिथि और स्थान को लेकर सूचना दी।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही कांग्रेसजनों को प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ के निरस्त होने की जानकारी मिली। आक्रोशित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल के नेतृत्व में मैराथन दौड़ कराए जाने की मांग को लेकर सप्रू मार्ग स्थित पुलिस कमिश्नर आवास पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (मध्य जोन) ममता चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष रुबीना रईस ,राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश प्रभारी शौर्यवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह, अजय श्रीवास्तव, शीला मिश्रा सहित कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेसजनों का आरोप है कि योगी सरकार ने ओमीक्रोन वायरस संक्रमण की आड लेकर जानबूझकर कर कांग्रेस द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ पर रोक लगाई। जबकि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी स्वयं घूम-घूम कर पूरे प्रदेश में भीड़ जुटा रैलियां और चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

(

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *