अयोध्या जी में आज बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आयोजित विशाल जनसभा को राष्ट्रीय महासचिव सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने सम्बोधित किया।
मैं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की पावन धरती पर आकर आज बहुत खुश हूं, यहां अपार जनसमर्थन व आशीर्वाद हमारी पार्टी को मिल रहा है।
आदरणीय बहन सुश्री मायावती जी के नेतृत्व वाली बसपा सरकार में धार्मिक स्थलों का सम्मान करते हुए समग्र विकास किया गया।
हमारे लिए धर्म , आस्था व प्रेम का विषय है लेकिन आज धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है, जो कि अति निन्दनीय है।
अब समय आ गया है कि आप सभी एक होकर बहन जी को पांचवीं बार यूपी का मुख्यमंत्री बनायें जिससे पहले की बसपा सरकार में हुए विकास व सुख समृद्धि का दौर दोबारा आये, व सभी वर्ग आपसी भाईचारे के साथ रहें।