Home / अन्य राज्य / जयपुर में इंडियन ओवरसीज बैंक से दिनदहाड़े 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए बदमाश

जयपुर में इंडियन ओवरसीज बैंक से दिनदहाड़े 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए बदमाश

Spread the love

जयपुर । जयपुर में सोमवार को बदमाश इंडियन ओवरसीज बैंक से कुछ ही मिनिटों में 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए । घटना पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एडिशनल कमिश्नर कैलाश विश्नोई ने बताया कि सोमवार सुबह 9.45 बजे के करीब दो नकाबपोश बदमाश अजमेर रोड स्थित श्यामनगर इलाके में डीसीएम चौराहे के पास इंडियन ओवरसीज बैंक के खुलते ही पिस्टल लेकर अंदर घुसे। सुबह के समय बैंक में 3 कर्मचारी मौजूद थे। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर बैंक के स्टाफ को धमका कर लॉकर खुलवाया और तिजोरी में रखे 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने इस लूट की वारदात को महज 45 मिनिट के अंदर अंजाम दिया है। लूट की घटना के बाद बदमाश आराम से बैंककर्मी की बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ सीएसटी और डीएसटी साउथ की टीम मौके पर पहुंची है।

बदमाशों ने जिस तहर से घटना काे अंजाम दिया है उससे लगता है कि उनको बैंक की सारी जानकारी थी। लगता है बादमाशों को किसी ने बैंक खुलने का समय और उस समय कौन-कौन बैंक में मौजूद रहता है साथ ही बैंक में गार्ड नहीं है, इसकी पूरी जानकारी दी थी। जिससे बादमाश इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने में सफल हो गए।
पुलिस ने शहरभर में नाकेबंदी करा दी है। जिस बैंककर्मी की बाइक को लेकर बदमाश भागे हैं, उससे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। विश्नोई के अनुसार लुटेरे सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मौके से कई सीसीटीवी फुटेज लिए हैं। घटना के दौरान बैंक में गार्ड नहीं था। इसलिए बदमाश इस वारदात को करने में कामयाब हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *