Home / राष्ट्रीय / गृहमंत्री अमित शाह ने किया एनएसजी के राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली (एनआईडीएमएस) का उद्घाटन, आतंकवाद के खिलाफ मजबूत होगा भारत

गृहमंत्री अमित शाह ने किया एनएसजी के राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली (एनआईडीएमएस) का उद्घाटन, आतंकवाद के खिलाफ मजबूत होगा भारत

Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की नई प्रणाली—राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली (एनआईडीएमएस)—का उद्घाटन किया। यह सुरक्षित राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म बम विस्फोटों से जुड़े डेटा को एकत्रित, विश्लेषण और साझा करने में सहायक बनेगा। डेटा की शक्ति से भारत को आतंकवाद के खिलाफ और मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है।इस प्रणाली से सुरक्षा एजेंसियां बम हमलों के स्रोत की तेजी से पहचान कर सकेंगी। इससे आतंकवादी गतिविधियों को रोकना आसान हो जाएगा। कुल मिलाकर, एनआईडीएमएस आतंकवाद विरोधी लड़ाई में देश की क्षमता को नई ऊंचाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *