ईरान में प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच तनाव चरम पर है। अब तक 62 मौतें हो चुकी हैं और 2,300 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं।
प्रदर्शनकारियों ने इमामबाड़ा जलाने की कोशिश की, जिसके बाद सरकार ने इंटरनेट व टेलीफोन सेवाएं बंद कर दीं।सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों को अमेरिकी एजेंट करार दिया। उन्होंने कहा कि ये ट्रंप को खुश करने के लिए देश बर्बाद कर रहे हैं। खामेनेई ने सख्त कार्रवाई का ऐलान किया, लेकिन अमेरिका शहरों में प्रदर्शन न करने की सलाह दी। उन्होंने बैठकर बातचीत का रास्ता सुझाया।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों पर गोली चली तो जवाबी कार्रवाई होगी। “जहां दर्द होगा, वहां मारेंगे,” उन्होंने कहा।ईरान में प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें महंगाई कम करना, आजादी और सुधार हैं। ट्रंप की चेतावनी से ईरान में सैन्य सतर्कता बढ़ी है, लेकिन खामेनेई ने इसे विदेशी साजिश बताया।





