उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी को देखते हुए शिया -सुन्नी वक़्फ़ बोर्डों के अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सरकार चुनाव नहीं करा पाई ।जिसको देखते हुए सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष ज़फर फारुकी जिनका कार्यकाल 31 मार्च 2020 को समाप्त हो गया था , उत्तर प्रदेश सरकार ने सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष एवं 8 सदस्यों का 6 महीने का कार्यकाल बढ़ा दिया एवं शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया। वही शिया वक्फ बोर्ड के सीईओ डॉक्टर नसीर हसन की प्रतिनियुक्ति पहले समाप्त कर दी गई थी, फिर कल दिनांक सरकार ने अपना आदेश वापस लेते हुए डॉक्टर नसीर हसन को पुनः शिया सेंट्रल लॉ बोर्ड उत्तर प्रदेश वापस भेज दिया है।