Home / *पिहानी चेयरमैन के निधन से कस्बे में शोक की लहर*

*पिहानी चेयरमैन के निधन से कस्बे में शोक की लहर*

Spread the love

पिहानी (हरदोई) पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ0 साजिद अंसारी का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बीमारी के चलते निधन हो गया। इसकी खबर जब कस्बे में पहुंची तो शोक की लहर फैल गयी। वे लगभग 70 वर्ष के थे तथा कुछ समय पूर्व कोरोना से संक्रमित हो गये थे। उनके पुत्र चाँद अंसारी ने बताया कि वे ब्लड प्रेशर और डाइबिटीज के मरीज थे। हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत पर उन्हें विगत 22 जून को दिल्ली के महरौली स्थित मेडवेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहाँ उनकी जांच में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद से वे लगातार वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर साजिद ने सोमवार को लगभग साढ़े चार बजे आखिरी ली। वे अपने पीछे 4 पुत्रो और 5 पुत्रियों को छोड़ गए हैं। चेयरमैन अपने सबसे छोटे पुत्र के विवाह समारोह में शिरकत करने लगभग तीन सप्ताह पूर्व दिल्ली गए थे। पिहानी के प्रथम नागरिक की मौत से सारा कस्बा शोक में डूबा है। चेयरमैन के निधन पर प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, मुमताज अंसारी, मोहसिन खान, विपिन मिश्रा आदि लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मौत से कस्बे को अपूर्णीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *